नवरात्रि रेसिपी: मखाना से बनाएं ये 3 बेहतरीन डिश, जानें बनाने का तरीका - IVX Times

Latest

Thursday, March 26, 2020

नवरात्रि रेसिपी: मखाना से बनाएं ये 3 बेहतरीन डिश, जानें बनाने का तरीका

Makhana

25 मार्च से नवरात्र शुरू हो चुके हैं। 9 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में कई लोग साात्विक व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान इसी डाइट लेनी चाहिए जिसमें अधिक मात्रा पोषक तत्व पाए जाते है। ऐसे में मखाना आपके लिए बेस्ट होगा। इसमें बहुत ही कम मात्रा में कैलोरी, कोलेस्ट्राल और फैट पाया जाता है। इसके अलावा इसमें अधिक मात्रा में एंटी-एंफ्लीमेट्री गुण पाए जाते हैं जो मौसमी बीमारियों से आपकी रक्षा करता है। इसके साथ ही कोरोना वायरस के बीच आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाएगा।

नवरात्र के दिनों में मखाना बहुत ही महत्वपूर्ण फूड माना जाता है। इससे आप कई तरह की डिश बना सकते हैं। जानें ऐसी ही कुछ डिश के बारे में जिन्हें आप मखाना से बना सकते हैं। 

Makhana kheer

Makhana kheer

मखाना की खीर

अधिकतर लोगों को खीर पसंद होती है। आप नवरात्र के दिनों में 'सामक के चावल' की खीर तो खाते ही होगे। आप चाहे तो मखाना से भी बेहतरीन खीर बना सकते हैं। इसके लिए आपको थोड़े मखाने, दूध, ड्राई फूट्स चाहिए।  सबसे पहले मखाना और ड्राई फूट्स का काट लें। अब पैन में दूध को गर्म करें। जब ये थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो इसमें मखाना और ड्राई फूट्स डालकर थोड़ी देर धीमी आंच में उबाले। करीब 5 मिनॉ बाद इसमें चीनी डाल दें। लगातार 5-6 मिनट मिलाते हुए गैस बंद कर दें। 

कोरोना वायरस: ऐसे बनाएं इम्यूनिटी बूस्टर मसाला चाय, जानें बनाने का तरीका

Makhana namkeen

Makhana namkeen

मखाना नमकीन
नॉर्मल फ्राई किए हुए मखानों से अच्छा टेस्ट नहीं आ रहा है तो आप इसमें मूंगफली, काजू, पिस्ता, किशममिश डालकर फ्राई कर लें। इसके बाद इसमें सेंधा नमक, अमचूर पाउडर डालकर मिला लें। आपके जायकेदार मखाना नमकीन बनकर तैयार है। 

कोरोना वायरस के बीच नवरात्र, व्रत के दौरान अच्छी इम्यूनिटी के लिए अपनाएं ये डाइट प्लान

Makhana aloo

Makhana aloo

मखाना आलू सब्जी
आप चाहे तो मखाना से टेस्टी सब्जी भी बना सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले टमाटर और सभी मसाले डालकर पका लें। इसके बाद इसमें उबले हुए आलू डाल दें। इसके बाद मखाना डालकर थोड़ा पानी डाल दें। कम से कम 5 मिनट पकने के बाद गैस बंद कर दें।  



fromSource

No comments:

Post a Comment