वास्तु टिप्स: घर की इस दिशा में कभी ना लगाएं आइना, होगा भारी नुकसान - IVX Times

Latest

Thursday, May 14, 2020

वास्तु टिप्स: घर की इस दिशा में कभी ना लगाएं आइना, होगा भारी नुकसान

वास्तु टिप्स आईना Image Source : INSTRAGRAM/SIGOJA

वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकरास ने कल आइने के बारे में चर्चा की थी। हमने बताया था कि घर की किस दिशा में आइना लगाना अच्छा होता है। साथ ही किस आकृति का लगाना चाहिए, ये भी बताया था। वहीं आज बताएंगे कि किस दिशा में आइना नहीं लगाया जाना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण, पश्चिम दिशा औरआग्नेय, वायव्य एवं नैऋत्य कोण की दिवार पर आइना यानी कि मिरर नहीं लगाना चाहिए। अगर आपके घर या ऑफिस की इन दिशाओं में मिरर लगा है तो उसे तुरंत वहां से हटा दे क्योंकि यह अशुभ होता है।

Vastu Tips: वास्तु दोष से बचने के लिए कहां और कैसा लगाना चाहिए आईना 

यदि आप उसे नहीं हटा सकते क्योंकि कई घरों में आइना दीवार पर टाइलस के बीच में लगा होता है यानी इस तरह से लगा होता है कि उसे हटाना संभव नहीं है। तो आप उस पर कोई कपड़ा ढक सकते हैं जिससे उसकी आभा किसी भी वस्तु पर न पड़े। इस दिशा में लगा आइना नुकसान ही देता है। इन दिशाओं में आइना लगाने से भय़ बना रहता है।

वास्तु टिप्स: दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर घर में लगाने से होगा धन लाभ



Thanks for reading.
Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe IVX Times.
fromSource

No comments:

Post a Comment