जिन पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन हार्मोंन का स्तर कम उनकी कोरोना से मौत होने की आशंका ज्यादा, शोधकर्ताओं का दावा; इसका असर इम्यून सिस्टम पर पड़ता है - IVX Times

Latest

Thursday, May 14, 2020

जिन पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन हार्मोंन का स्तर कम उनकी कोरोना से मौत होने की आशंका ज्यादा, शोधकर्ताओं का दावा; इसका असर इम्यून सिस्टम पर पड़ता है

ऐसे पुरुष जिनमें टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन का स्तर कम है उन्हें कोरोना से मौत का खतरा ज्यादा है। यह दावा जर्मन वैज्ञानिकों ने हालिया रिसर्च में किया है। जर्मनी केहॉस्पिटल में कोरोना से पीड़ित 45 मरीजों पर रिसर्च की गई। शोध का लक्ष्य यह पता लगाना था कि कोरोना से मरने वाले पुरुषों की मौत का आंकड़ा दोगुना क्योंहैं।

35 पुरुष और 10 महिलाओं पर हुआ शोध
शोधकर्ताओं के मुताबिक, आईसीयू में भर्ती कोरोना पीड़ितों की जांच की गई तो उनमें टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन का स्तर कम पाया गया। कोरोना के 45 मरीजों में से 35पुरुष और 10 महिलाएं थीं। इनमें 7 मरीज ऐसे थे जिन्हें ऑक्सीजन की अधिक जरूरत थी और 33 मरीजों के लिए वेंटिलेटर जरूरीथा। इनमें से 9 पुरुष और 3महिला की मौत हो गई।

वायरस से लड़ने में मदद करता है

इन मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने के पहले दिन जांच हुई। 12 तरह के हार्मोन का पता लगाने के लिए टेस्ट किए गए, इनमें टेस्टोस्टेरॉन और डाइहाइड्रॉक्सीटेस्टोस्टेरॉन शामिल थे। शोधकर्ताओं के मुताबिक, 68.6 फीसदी मरीजों में टेस्टोस्टेरॉन का स्तर कम मिला। यह हार्मोन वायरल इंफेक्शन से लड़ने में इम्यून सिस्टम की मदद करता है।

इम्यून सिस्टम का तेजी से रिएक्ट करना भी खतरनाक
शोधकर्ताओं का कहना है कि टेस्टोस्टेरॉन इंसानों के इलाज में अहम रोल अदा करता है। लेकिन कई बार इसके कारण इम्यून सिस्टम वायरस या बैक्टीरिया को इतनी तेजी से मारने की कोशिश करता है कि यह कंट्रोल से बाहर हो सकता है। इस स्थिति को सायटोकाइन स्टॉर्म कहते हैं। इसके कारण फेफड़े डैमेज हो सकते हैं और सांस से जुड़ी समस्या हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus Death Latest Research Updates On Covid-19 Patients Over Testosterone Hormone Levels In Male


Thanks for reading.
Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe IVX Times.
fromSource

No comments:

Post a Comment