गर्मियों के मौसम में खस का शर्बत सबसे बेस्ट माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, मैंगजीन, विटामिन बी 6 जैसे तत्व पाए जाते है। जो ब्लड को साफ रखने के साथ-साथ आपको एनर्जी से भरपूर रखता हैं। इसके साथ ही चंदन की तरह खुशबू देने वाली ये जड़ आपके शरीर को ठंडक प्रदान करती है। जानिए घर पर कैसे बनाएं खस का शर्बत।
खस का सर्बत बनाने के लिए सामग्री
- 2 कप पानी
- 1 चम्मच खस एसेंस
- 3 कप चीनी
- थोड़ा सा हरा कलर
गर्मियों में खस है सबसे बेस्ट, PCOD सहित इन बीमारियों से दिलाएं निजात
खस का शरबत बनाने की विधि
सबसे पहले एक पैन में चीनी और पानी डालकर धीमी धीमी आंच पर चाशनी पकाएं। इसके लिए इसे बीच-बीच में चलाते रहें। जब ये एक तार बनकर तैयार हो जाए तो इसमें हरा अब इसमें हरा रंग और खस एंसेस मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब गैंस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। ठंडा हो जाने के बाद इसे साफ एयरटाइट बोतल में भरकर रख लें। आपका खस का शर्बत बनकर तैयार है।
गर्मी से राहत पाने के लिए घर में बनाएं मैंगो आइस्ड टी, जानें इसे बनाने का तरीका
Thanks for reading.
Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe IVX Times.
fromSource
No comments:
Post a Comment