पाकिस्तान में रहस्यमय तरीके से गायब हुए दो भारतीय अधिकारी, सुबह से नहीं मिली कोई खबर: सूत्र - IVX Times

Latest

Monday, June 15, 2020

पाकिस्तान में रहस्यमय तरीके से गायब हुए दो भारतीय अधिकारी, सुबह से नहीं मिली कोई खबर: सूत्र

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) में भारतीय उच्चायोग के साथ काम करने वाले दो भारतीय अधिकारी गायब हैं: सूत्र Image Source : FACEBOOK

नई दिल्ली/इस्लामाबाद: इस्लामाबाद (पाकिस्तान) में भारतीय उच्चायोग में काम वाले दो भारतीय अधिकारी गायब हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह से दोनों अधिकारियों की कोई खबर नहीं है। लापता हुए दोनों अधिकारी ऑफिशियल ड्यूटी पर थे। 

दोनों अधिकारियों के लापता होने के बाद ही भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान के अधिकारियों को इसकी सूचना दे और मामले को गंभीरता से उठाया। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तान उच्चायोग के दो अधिकारियों को भारत में जासूसी करते हुए रंगे हाथों पकड़कर डिपोर्ट किया गया था।

ऐसे में पाकिस्तान तभी से लगातार पाकिस्तान में भारतीय अधिकारियों को निशाना बनाने की कोशिश में था। सूत्रों ने मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों भारतीय अधिकारी को गायब करने में पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी ISI का हाथ हो सकता है।

ऐसे में पाकिस्तान तभी से लगातार वहां भारतीय अधिकारियों को निशाना बनाने की कोशिश में था। वह यह साबित करना चाहता था कि भारत भी पाकिस्तान में जासूसी कर रहा है और जब वह इस झूठ को सच साबित नहीं कर पाया तो अब खबर आई है कि वहां से दो भारतीय अधिकारी गायब है।

सूत्रों ने मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों भारतीय अधिकारी को गायब करने में पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी ISI का हाथ हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी ISI को दोनों गायब अधिकारियों के बारे में पूरी जानकारी हो सकती है।

बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भारतीय डिप्लोमैट गौरव अहलूवालिया को जानबूझकर परेशान करने का प्रयास भी किया गया था। ISI ने गौरव अहलूवालिया के घर के बाहर कारों और बाइकों पर बड़ी संख्या में लोगों को जमा किया हुआ था, जिनमें से कई लोगों ने घर से निकलते ही उनका पीछा भी किया था।



Thanks for reading.
Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe IVX Times.
fromSource

No comments:

Post a Comment