पाकिस्तान में संपत्ति को लेकर झड़प में 10 लोगों की मौत - IVX Times

Latest

Thursday, July 30, 2020

पाकिस्तान में संपत्ति को लेकर झड़प में 10 लोगों की मौत

10 people killed in Pakistan in clash over property  Image Source : GOOGLE । REPRESENTATIVE IMAGE

पेशावर। उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में संपत्ति को लेकर दो समूहों के बीच झड़प में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के डीर अपर जिले में यह खूनी झड़प हुई। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में एक समूह के नौ और दूसरे समूह के एक व्यक्ति की मौत हुई। पुलिस ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

पाकिस्तान में कोविड-19 के 1,114 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 277,402 हुई

पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,114 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार को 277,402 हो गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित जटिलताओं की वजह से 32 और लोगों की मौत हो गई। मंत्रालय ने बताया कि देश में 246,131 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 1,179 की स्थिति नाजुक है। मंत्रालय ने बताया कि 1,063 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 276,287 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान में 25,347 लोगों का इलाज चल रहा है। सिंध में 120,052, पंजाब में 92,655, खैबर पख्तूनख्वा में 33,845, इस्लामाबाद में 14,987, बलूचिस्तान में 2,090, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 2,065, गिलगित-बाल्तिस्तान में 2,065 मामले हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि देश में अब तक 1,952,730 नमूनों की जांच हुई है।



Thanks for reading.
Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe IVX Times.
fromSource

No comments:

Post a Comment