अलास्का के आसमान में टकराए 2 विमान, अमेरिकी राजनेता समेत 7 लोगों की मौत - IVX Times

Latest

Friday, July 31, 2020

अलास्का के आसमान में टकराए 2 विमान, अमेरिकी राजनेता समेत 7 लोगों की मौत

अलास्का के आसमान में शुक्रवार को हुई 2 विमानों की टक्कर में 7 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। Image Source : AP FILE

न्यूयॉर्क: अलास्का के आसमान में शुक्रवार को हुई 2 विमानों की टक्कर में 7 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दुर्घटना में अमेरिका के एक राजनेता की भी मौत हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में मारे गए स्टेट रिप्रेजेंटेटिव गैरी नॉप हादसे के समय खुद ही विमान उड़ा रहे थे। वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य थे। दूसरे विमान में कुछ पर्यटक सवार थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों विमानों में सवार सभी लोग इस हादसे में अपनी जान गंवा बैठे।

अधिकारियों ने बताया कि यह टक्कर एक इंजन वाले विमान Havilland DHC-2 Beaver और Piper-PA12 के बीच शुक्रवार सुबह लगभग 08:30 मिनट पर हुई। हादसे में मारे गए रिपब्लिकन नेता गैरी नॉप अलास्का के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के सदस्य थे। वह Piper-PA12 प्लेन उड़ा रहे थे और विमान में अकेले ही सवार थे। वहीं, दूसरे विमान में साउथ कैरोलाइना के 4 टूरिस्ट, कंसास का एक गाइड और एक पाइलट सवार था।



Thanks for reading.
Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe IVX Times.
fromSource

No comments:

Post a Comment