Recipe: स्नैक्स या नाश्ते में बनाएं हेल्दी और टेस्टी ओट्स सत्तू उपमा, शिल्पा शेट्टी से जानिए बनाने का सिंपल तरीका - IVX Times

Latest

Monday, July 20, 2020

Recipe: स्नैक्स या नाश्ते में बनाएं हेल्दी और टेस्टी ओट्स सत्तू उपमा, शिल्पा शेट्टी से जानिए बनाने का सिंपल तरीका

ओट्स सत्तू उपमा रेसिपी Image Source : INSTAGRAM/ SHILPA SHETTY

हर रोज सुबह उठने और दिन के लिए खाने की लिस्ट तय करना दिनभर का सबसे कठिन काम है। जो रोजाना अलग-अलग होने के साथ हेल्दी होना चाहिए। इसे पूरी फैमिली बहुत ही चाव से खाएं। ऐसे में आप चाहे तो ब्रेकफास्ट या स्नैक्स में ओट्स सत्तू उपमा बना सकते हैं। यह आवश्यक पोषक तत्वों से भरा हुआ है। इसमें लो कार्ब के साथ लो फैट होता है। जो खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां भी डाल सकते हैं। जानिए बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से बनाने की सिंपल विधि। 

ओट्स सत्तू उपमा बनाने के लिए सामग्री

  • ढाई कप पानी
  • 1 चम्मच घी
  • 5-6 काजू
  • 1 चम्मच सरसों के दाने
  • 7-8 करी पत्ते
  • 1 इंच कटी हुई अदरक
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • एक चौथाई चम्मच हींग
  • एक प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 कप  भुना हुआ ओट्स
  • 1 बड़ा चम्मच सत्तू (जो भुने हुए चना से बनाया जाता है) 
  • आधा कप कटा और उबला हुआ गाजर
  • आधा कप कटी और उबली हुई बीन्स
  • आधा कप उबले हुए स्वीट कॉर्न
  • स्वादानुसार नमक

Recipe: गोलगप्पे का पानी बनाने में कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती, जानिए पानीपुरी का पानी बनाने का परफेक्ट तरीका

ऐसे बनाएं ओट्स सत्तू उपमा

एक पैन में पानी डालकर उसे तेज आंच में उबाल लें।  वहीं दूसरे पैन में घी गर्म करके  काजू भुने लें। इसके बाद इसमें राई, करी पत्ता, अदरक, हरी मिर्च, हींग डालें। सबको अच्छे से मिला दें। अब इसमें प्याज डालकर हलव्का ब्राउन होने तक भून लें। अब इसमें ओट्स डालकर थोड़ी देर पकाएं। इसके बाद इसमें सत्तू डालकर पकाएं। फिर इसमें गाजर, बीन्स और स्वीट कॉर्न डालकर थोड़ा पकाएं। इसके बाद इसमें नमक डालकर दूसरे पैन से उबला हुआ पानी डालें। अब थोड़ी देर के लिए इसे ढक्कन के साथ बंद कर दें। अब इसे धीमी आंच में पकने दें।  करीब 10-12 मिनट के गैस बंद कर दें और इसे सर्विंग बाउल में निकाल लें। हरा धनिया से गार्निश करके गर्मा-गर्म सर्व करें।

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

Recipe: रोजाना खा-खाकर बोर हो गए हैं वही दाल तो आज बनाइए ढाबा स्टाइल दाल तड़का, ये है बनाने का आसान तरीका

Recipe: घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी बेसन के लड्डू, दुबले व्यक्ति को भी बना देंगे हष्ट पुष्ट

Recipe: गर्मियों के लिए बेस्ट है सत्तू का नमकीन शरबत, यूं झट से हो जाएगा तैयार

बिना जामन इस आसान तरीके से घर पर जमाएं दही, बाजार जैसा होगा गाढ़ा और टेस्टी



Thanks for reading.
Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe IVX Times.
fromSource

No comments:

Post a Comment